अल्मोड़ा:: लिंक मार्गों की अनदेखी पर नाराजगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष बिट्टू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Dissatisfaction over neglect of link routes, Congress Vice President Bittu warns of fierce agitation अल्मोड़ा, 04 जनवरी2024— अल्मोड़ा नगर के आंतरिक लिंक मार्गों की खस्ताहालत…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Dissatisfaction over neglect of link routes, Congress Vice President Bittu warns of fierce agitation

अल्मोड़ा, 04 जनवरी2024— अल्मोड़ा नगर के आंतरिक लिंक मार्गों की खस्ताहालत पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा गैस गोदाम लिंक मार्ग की स्थिति सालों बाद भी नहीं सुधरने का खामियाजा नगर की जनता लगातार भुगत रही है लेकिन विभाग के अधिकारी कुम्भकरणी नींद सोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी कुम्भकरणी नींद से जागे अन्यथा बहुत जल्द विभाग को नींद से जगाने के लिए वे उग्र आन्दोलन करेंगे।


श्री कर्नाटक ने कहा कि आज लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से अल्मोड़ा के सभी लिंक मार्ग लम्बे समय से बद्तर स्थिति में हैं।चाहे रानीधारा धार की तूनी लिंक मार्ग हो,चाहे एन टी डी धार की तूनी लिंक मार्ग हो,चाहे गैस गोदाम लिंक मार्ग हो,चाहे होली एंजल मेडिकल कालेज लिंक मार्ग हो आज बेहद बदहाल हैं।लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपने कमरों में बैठकर अपने कार्य की इतिश्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिंक मार्गों के प्रति लोक निर्माण विभाग लगातार लापरवाह बना हुआ है


कर्नाटक ने कहा कि रानीधारा मार्ग में बच्चों के लगभग आधा दर्जन स्कूल स्थित हैं जिससे सैकड़ों की संख्या में बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। मार्ग की हालत ऐसी है कि पैदल चलना तक इस मार्ग में मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यही हाल हर लिंक मार्ग का है। कर्नाटक ने कहा कि यह विभाग को अन्तिम चेतावनी है कि अविलंब अपनी कार्यशैली सुधारें और लिंक मार्गों के सुधारीकरण की कार्यवाही प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि यदि अब विभाग ने उक्त सभी लिंक मार्गों के सुधारीकरण की ओर कोई कदम नहीं उठाया तो वे जनहित में तत्काल प्रभाव से विभाग के खिलाफ आन्दोलनात्मक रूख अपनाने को बाध्य होंगे।