Uttarakhand- एसडीएम सदर और कांग्रेस पार्टी नेता के बीच गहराया विवाद, कांग्रेसी उपवास पर बैठे

देहरादून। शनिवार को तहसील पौड़ी में युवा कांग्रेस नेता और एसडीएम सदर के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…

देहरादून। शनिवार को तहसील पौड़ी में युवा कांग्रेस नेता और एसडीएम सदर के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख सहित अनेक नेताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। बताते चलें कि तहसील पौड़ी परिसर में बीते शनिवार देर शाम अग्निवीर भर्ती को लेकर प्रमाणपत्र बनवाए जाने के संबंध में विवाद हो गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज सोमवार को पौड़ी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नितिन बिष्ट के खिलाफ पौड़ी प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में देहरादून के गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मामले में भाकपा माले के गढ़वाल सचिव ने भी एसडीएम के व्यवहार को आपत्तिजनक बताया है। वहीं भाजपा एसडीएम के बचाव में उतर गई है।