shishu-mandir

Pithoragarh- मुवानी में प्राचीनतम रामलीला मंचन को पुनर्जीवित करने को कमेटी का गठन

editor1
1 Min Read
fire broke out
Screenshot-5

पिथौरागढ़। मुवानी महोत्सव समिति की ओर से रामगंगा घाटी मुवानी में श्रीरामलीला मंचन को पुनर्जीवित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीरामलीला कमेटी का गठन किया गया। तय हुआ कि श्रीरामलीला कमेटी, मुवानी महोत्सव समिति की उपसमिति रहेगी।

new-modern
gyan-vigyan

बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट ने की। उपसमिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर रमेश बम, व्यवस्थापक जीवन बोरा, उपाध्यक्ष प्रथम शोभन सिंह कार्की, उपाध्यक्ष द्वितीय भूपेंद्र कार्की, सचिव राजेश खोलिया, सह सचिव सुमित पाल, कोषाध्यक्ष कुंदन पुजारा को चुना गया।

संरक्षक पद पर डम्बर बहादुर पाल, मेहर सिंह कठायत, भूपाल सिंह कार्की, जगत सिंह बोरा, राम प्रसाद, कुंवर सिंह कार्की, भुवन चंद, नारायण सिंह बोरा, किशोर बिष्ट, दिवान सिंह बोरा, खीमानंद जोशी, संजय भट्ट को चुना गया। इसके अलावा सूरज रावत, ललित मारकुना, नवीन खोलिया, भूपेंद्र ऐरी, अनिल मनौला, चन्दन मेहता, सुनील मेहता, सूरज कोहली, राहुल सोनार, पुष्कर बोरा, त्रिलोक सिंह बोरा, अमरजीत राम, हनी प्रसाद, अजय कोटियाल, दिवान पानू को सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान श्रीरामलीला मंचन के लिए लोगों ने आपस में ढाई लाख रुपए से अधिक की धनराशि जुटा कर समिति को प्रदान करी।