शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिये धर्म जागरण समन्वय विभाग (Dharm jagran samanvay Vibhag) ने किया शांति पाठ

Dharm jagran samanvay Vibhag ne shahid sainiko ki aatma ki shanti ke ke liye ki prathna अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय विभाग (Dharm jagran samanvay Vibhag)…

Dharm jagran samanvay Vibhag ne shahid sainiko ki aatma ki shanti ke ke liye ki prathna

अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय विभाग (Dharm jagran samanvay Vibhag) कुमाऊँ कार्यालय ने आज लद्दाख के गनवां वैली में भारत चीन सीमा में शहीद हुए सैनिकों की आत्म शांति के लिए हवन व शांति पाठ किया।

चीन के साथ सीमा पर लड़ते हुए शहीद हुए सेना के 20 वीर सैनिको को धर्म जागरण समन्वय विभाग (Dharm jagran samanvay Vibhag) के प्रांत प्रमुख आचार्य ॠतुराज के निर्देशानुसार कुमाऊं कार्यालय अल्मोड़ा में हवन – शांति पाठ कर श्रद्धांजलि दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Almora Breaking— चोरो ने तोड़े अल्मोड़ा की बाजार में दुकानों के ताले


इस अवसर पर परियोजना विभाग प्रमुख कुमाऊं क्षेत्र अरविंद्र चंद्र जोशी, धर्म जागरण सांस्कृतिक प्रमुख कुमाऊँ क्षेत्र पंडित हेमंत भट्ट “कैलाश”, डॉ आराधना शुक्ला अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका अल्मोड़ा, गंगा जोशी मातृशक्ति प्रमुख,सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार, दीपक वर्मा जिला संयोजक अल्मोड़ा, नगर संयोजक अल्मोड़ा मनोज सिंह पवार, नगर-सह संयोजक गिरिराज साह, नगर संपर्क प्रमुख सूरज वाणी ​आदि ने भी चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्वांजलि दी।

इधर इधर धर्म जागरण समन्वय विभाग (Dharm jagran samanvay Vibhag) के पिथौरागढ़ सह-संयोजक , नवीन भट्ट] आचार्य निर्मल भट्ट , रामनगर संयोजक जसवंत सिंह रावत , भीमताल संयोजक किशन सिंह बिष्ट , अधिवक्ता भुवन चंद्र त्रिपाठी संयोजक हल्द्वानी, मोहित साह संयोजक नैनीताल, नंदन सिंह फर्त्याल संयोजक लमगड़ा, आचार्य राजेन्द्र जोशी सांस्कृतिक प्रमुख लमगड़ा, बहादुर सिंह लटवाल संयोजक हवालबाग, मोहन सिंह डंगवाल संयोजक ताकुला, अमित पाण्डेय संयोजक ताड़ीखेत, जगदीश परिहार नगर संयोजक बागेश्वर, परसी लाल वर्मा, हेम चन्द्र गुरुरानी, कैलाश छिमवाल, चन्दन लटवाल, विजय भट्ट, अनिल वर्मा, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी, गोपाल तिवारी, ललित कनवाल, अभिनव जगती, अतुल वर्मा, दीपक तिवारी, कैलाश तिवारी, मयंक कार्की, मयंक भण्डारी आदि ने अपने अपने स्थानो पर रहकर शहीद जवानों को श्रद्वासुमन अर्पित किये।

अल्मोड़ा- 213 वीं जयंती पर ब्रेल लिपि (Braille script) के जनक लुई ब्रेल को याद किया

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/