Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अवैध मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन: 15 दिनों में 52 मदरसे सील, जारी रहेगा अभियान

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले 15 दिनों में प्रदेशभर में 52 से…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले 15 दिनों में प्रदेशभर में 52 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया है। इनमें देहरादून जिले के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 मदरसे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ उनकी सरकार का रुख सख्त है। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध मदरसों के संचालन या निर्माण की जानकारी मिलेगी, वहां जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे प्रदेश के मूल स्वरूप की रक्षा हो सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। सील किए गए मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। सरकार का यह कदम प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।