देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को व्हील चेयर, वाकर, कपड़े राशन, बांटे

देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने मगंलवार 6 दिसंबर 2022 को पनवेल के SEAL आश्रम के जरुरतमंद लोगों एवं कई वृद्धजनों को व्हील चेयर,…

देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने मगंलवार 6 दिसंबर 2022 को पनवेल के SEAL आश्रम के जरुरतमंद लोगों एवं कई वृद्धजनों को व्हील चेयर, वॉकर, महिलाओं को कपड़े, राशन, केक, फ्रूट सनेक्स आदि वितरित किए। बताया गया कि इस आश्रम में 300 से अधिक लोग रहते हैं। आश्रम में 9 महिने के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष आश्रित हैं। ट्रस्ट की सदस्या पूजा पिलख्वाल एवं हरीश चन्द्र सिंह ने शादी के सालगिरह के उपलक्ष्य में ट्रस्ट की तरफ़ से व्हील चेयर, वॉकर, कपड़े केक स्नैक्स SEAL आश्रम को दान किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस सामाजिक कार्यक्रम में देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी दिवान सौन एवं दीपा सौन के साथ पूजा पिलख्वाल, महेंद्र कुमार संघवी, पूरन सिंह चिलवाल एवं परिवार सामिल रहे।