अल्मोड़ा: ताकुला ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख राजेंद्र कैड़ा राजू ने तहसील मुख्यालय सोमेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों को जनहित को देखते हुए जल्द पहल की मांग की है।
उन्होंने इन मांगों को शीघ्र अमली जामा पहनाने को इन्हें सीएम घोषणा में शामिल कराने का अनुरोध किया है।
उन्होंने देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की और उनका ध्यान विभिन्न विकास कार्यों की ओर आकृष्ट किया।
राजेंद्र कैड़ा ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सम्मुख पी.एम. श्री शहीद कैप्टन बहादुर सिंह कैड़ा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज, झुपुलचौरा में पुराने जीर्णशीर्ण भवन का ध्वस्तीकरण कर नये भवनों का निर्माण, चाहर दीवारी व फील्ड निर्माण कराने।इसी विद्यालय में साइंस वर्ग की मान्यता, जो काफी लम्बे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा मांग की जा रही है।
झुपुलचौरा में ए.एन.एम. सेंटर का निर्माण।
व आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन निर्माण का अनुरोध किया है।
साथ ही सोमेश्वर में अग्निशमन केन्द्र की घोषणा किए जाने,132/33 के.वी. पावर हाउस पिटकुल (PITCUL) का सोमेश्वर में निर्माण किए जाने की भी मांग की है उन्होंने कहा कि उक्त पावर हाउस से सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़ व बागेश्वर की जनता को लाभ होगा।
इसके अलावा सोमेश्वर के थाने के समीप, तहसील मार्ग, पल्यूड़ा व साईं पुल के समीप में मिनी मल्टी एवं होल्डिंग पार्किंग का निर्माण कराये जाने तथा सोमेश्वर क्षेत्र में साईं नदी, मनसा नदी व कोसी नदी में भूमि कटाव को बचाने हेतु बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों की घोषणा हेतु क्षेत्र की जनता सदा आभारी रहेगी।
