Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिल्ली सरकार ने बंद किया गुलाबी टिकट, अब महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए करना होगा यह काम

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली के लोगों को बहुत सारी सौगात देने का ऐलान किया था। आपको बता दे कि भाजपा ने चुनाव…

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली के लोगों को बहुत सारी सौगात देने का ऐलान किया था। आपको बता दे कि भाजपा ने चुनाव से पहले दिल्लीवासियों से कई बड़े वादे भी किए थे उनमें से कई वादे अभी भी अधूरे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

साल 2019 में दिल्ली की तात्कालिक आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई थी। दिल्ली में सभी महिलाओं को डीटीसी बसों में फ्री सफर करने की सुविधा मिलती है।

हालांकि इसके लिए भी कुछ नियम तय किए गए थे। दिल्ली में महिलाएं बस में फ्री में सफर करती है लेकिन उन्हें फिर भी एक टिकट लेना होता है। यह टिकट स्पेशल पिंक कलर का होता है जिससे पिंक स्लिप भी कहा जाता है।

लेकिन अब दिल्ली में इसे लेकर नियम बदलने वाले हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अब महिलाओं को बसों में फ्री सफर करने के लिए टिकट व्यवस्था को बंद करने जा रही है। इसके लिए डिजिटल कार्ड लांच किया जा रहा है।

आपको बता दे की सरकार की ओर से ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि टिकट व्यवस्था से जुड़ा भ्रष्टाचार खत्म हो जाए। डिजिटल कार्ड से बसों में सफर करने के लिए महिलाओं को काफी सुविधा भी दी जाएगी।

इसके अलावा रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए फ्री सफर करने को लेकर और नई बसें शुरू करने का फैसला किया है।

बता दें फिलहाल दिल्ली में 2,152 इलेक्ट्रिक बसें हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 5000 से ज्यादा और नई बसें जोड़ी जाएंगी।