देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, रजत जयंती वर्ष समारोह को भव्य बनाने में जुटी सरकार

देहरादून। धामी सरकार ने इस बार राज्य स्थापना दिवस को खास अंदाज में मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल उत्तराखंड स्थापना दिवस…

देहरादून। धामी सरकार ने इस बार राज्य स्थापना दिवस को खास अंदाज में मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल उत्तराखंड स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसी मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ राकेश गुप्ता ने देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रपति के परिसंपत्तियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति उद्यान समेत सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरे कर लिए जाएं। बैठक में प्रेजीडेंट्स एस्टेट के भीतर चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रपति की संपत्तियों को राष्ट्र का भवन बनाने की दिशा में देहरादून में तेजी से काम चल रहा है। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन के बाद अब राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण भी जोरों पर है। यह परियोजना करीब 132 एकड़ क्षेत्र में तैयार हो रही है। इसका काम अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रपति उद्यान को इस तरह बनाया जा रहा है कि यह जनसहभागिता और संस्कृति का केंद्र बने। इसमें थीम आधारित फूलों और पौधों के बाग तितली गृह पक्षीशाला और सुंदर झील जैसी आकर्षक जगहें होंगी। यहां देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा।

उद्यान में पैदल चलने और साइकिल चलाने के ट्रैक बनाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आठ सौ लोगों की क्षमता वाला खुला मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक पुस्तकालय और फूड प्लाजा की सुविधा भी होगी। राष्ट्रपति निकेतन परिसर में घुड़सवारी क्षेत्र यानी हॉर्स राइडिंग एरीना तैयार किया गया है। यह जगह आम लोगों के लिए भी जल्द खुलने वाली है। यहां लोग प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड के घोड़ों की सवारी और उनकी देखभाल को करीब से देख सकेंगे।

राष्ट्रपति सचिवालय के जनसंपर्क अधिकारी कुमार समरेश के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे के दौरान नवनिर्मित हॉर्स राइडिंग एरीना और फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं। पिछले चार महीनों में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। अब तक राष्ट्रपति निकेतन में 4753 और राष्ट्रपति तपोवन में 15567 लोग घूम चुके हैं। अनुमान है कि निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान में हर साल करीब 20 लाख लोग पहुंचेंगे।

बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डॉ सबिन बंसल महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और नगर आयुक्त नमामि बंसल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।