Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पिथौरागढ़ में 200 मीटर गहरी खाई (Deep trench)में गिरी कार पोस्टमैन की मौत, एक घायल

Deep trench

accident p

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़:29अप्रैल— पिथौरागढ़ के गणाई— गंगोली में कुशमाण से भिनगड़ी आ रही एक आल्टो कार खाई(Deep trench) में गिर गई, दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार संख्या UK—05—B—4468 असंतुलित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी जिसमे सवार अशोक अशोक कुमार पुत्र प्रेम राम ग्राम भिनगड़ी उम्र 43 वर्ष की हॉस्पिटल लाते समय मृत्यु हो गयी जबकि चालक पूरन सिंह बोरा पुत्र गुसाई सिंह उम्र 35 वर्ष गम्भीर घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से दोनों को अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र गणाई गंगोली ले जाया गया हॉस्पिटल में डॉ नीतू कार्की एवं डॉ संजय डालाकोटी ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया घायल पूरन सिंह का प्राथमिक उपचार कर अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

मृतक अशोक कुमार पोस्ट मेन के पद में भिनगड़ी में कार्यरत था उसके दो बच्चे हैं लडक़ी 9वी एवं लड़का 7 में पड़ता है घायल पूरन सिंह बोरा पूर्व ग्राम प्रधान भिनगड़ी डॉ नीतू कार्की ने बताया घायल पूरन सिंह के सर पर चोट है 15 टांके सर पे 3 पैर में लगे हैं 108 से अल्मोड़ा भेज दिया है।