उत्तराखंड: विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (MLA Surendra Singh Jeena) के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट रिक्त घोषित, अधिसूचना जारी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Uttarakhand: Salt Assembly seat declared vacant after MLA Surendra Singh Jeena death

देहरादून, 18 नवंबर 2020
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (MLA Surendra Singh Jeena)
के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

new-modern

Cricket – किरौली-9 ने जीता स्वर्गीय रोहित वाणी मैमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

अधिसूचना के मुताबिक सुरेंद्र सिंह जीना (MLA Surendra Singh Jeena) सल्ट विधानसभा से सदस्य चुने गए थे। जीना का निधन 12 नवंबर को हो गया है। लिहाजा, यह सीट 12 नवंबर से खाली मानी गई है। 

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (MLA Surendra Singh Jeena) का 12 नवंबर के तड़के दिल्ली में निधन हो गया था। स्व. जीना को कोरोना ने चपेट में ले लिया था। उनके निधन से कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी की भी हार्टअटैक से मौत हो गई थी।


विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद विधानसभा में इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। सीट रिक्त होने की सूचना चुनाव आयोग को भी भेज दी गई है।

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन

बताते चले कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में करीब एक साल का समय बाकी रह गया है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग के स्तर से ही यह तय होगा कि इस सीट पर उप चुनाव होगा या नहीं।

सल्ट सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (MLA Surendra Singh Jeena) लगातार 2 बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले जीना ने 2007 में भिकियासैंण विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रताप सिंह बिष्ट को पराजित कर जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह अपने क्षेत्र से लगातार 3 बार बीजेपी से विधायक चुने गए थे।


स्व. जीना (MLA Surendra Singh Jeena) का इस सीट में काफी दबदबा था अगर सल्ट विधानसभा सीट में उप चुनाव होता है तो प्रदेश में दोनों ही दल भाजपा व कांग्रेस, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस चुनाव को रिहर्सल का जरिया भी बना सकते हैं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos