पहाड़ी से गिरा मलबा, रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाइवे पास बंद

बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनकर बरसी। सोमवार कोस्कूल खुलने के पहले दिन ही बारिश से बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

थराली तहसील मुख्यालय के समीप सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके भी ब्लॉक हो गई। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। इसके साथ ही थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।