SBI बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट, सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी से लूटी 1 लाख की नगदी

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से दिनदहाड़े एक लाख की नगदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़…

0436db2297aa32b09b29c82a3784225f

25

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से दिनदहाड़े एक लाख की नगदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।  इस मामले के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। 

मामला रुड़की में जादूगर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी बैंक से रकम निकालकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उनका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से 1 लाख की नकदी लूट ली और फरार हो गये। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। आस-पास क्षेत्र में घेराबंदी की गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस लूटपाट के आरोपियों की धरपकड़ को आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।