shishu-mandir

दावेदारी के दौर में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का बयान,वह नहीं है दावेदारी के दौड़ में पढ़ें पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
photo-source

वीडियो में देखिए क्या कहा केन्द्रीय राज्य मंत्री ने

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan
photo-source

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा सीट में भाजपा में राज्यमंत्री रेखा आर्या की दावेदारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है, अल्मोड़ा दौरे पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा पार्टी हाईकमान को जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान किया जायेगा। टम्टा ने साफ किया वह इस बार तो क्या कभी भी दावेदारी के दौड़ में नहीं रहे। पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उसे कभी नहीं भूलेंगे और जो भी आदेश होगा उसे आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र उदेश्य भाजपा के लिए काम करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी कोई दावेदारी नही की। मालूम हो कि 2007 में भाजपा ने पहली बार उन पर विधायक का टिकट देकर विश्वास जताया था जिसके बाद दो बार विधानसभा और दो बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट दे चुकी है। टम्टा विधायक के रूप में दो बार चुने गए वहीं 2009 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह 2014 में लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने साफ किया कि वह दावेदारी के खेल में कभी नहीं पड़े भाजपा में केन्द्रीय ​नेतृत्व अपने विवेक से प्रत्याशी चुनता है।