shishu-mandir

दशाऊं एसिड अटैक अपडेट : सड़ रहा है पीड़िता का शव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पुलिस और प्रशासन की टीम डाक्टर के साथ दशाऊं को रवाना

अल्मोड़ा। विगत 10 सिंतबर को एसिड अटैक का शिकार हुई जया का शव दो दिन से सड़ रहा है। पहले एक दिन तो सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से शव को लेने में लग गये। मृतका के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हुए है।

 उप जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद एफआईआर दर्ज कर दी गयी थी। और मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया था। लेकिन आरोपी इस स्थिति में नही था कि उसे गिरफ्तार किया जा सके। पीड़िता के परिजनों द्धारा ​आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर उन्होने कहा कि पुलिस टीम, राजस्व विभाग की टीम के साथ एक डाक्टर भी भेजा गया है। डाक्टर के परीक्षण करने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो सकेगी।

ज्ञातव्य हो कि विगत 10 सितंबर को इसी गांव के रघुनाथ सिंह ने अपने भाई शेर सिंह के परिवार पर एसिड से हमला कर दिया था। हमले मेें शेर सिंह, जया देवी, नीमा देवी, किरन चम्याल पुत्री, हरीश चम्याल ,चांदनी चम्याल , मोहिनी देवी घायल हो गये थे। बाद में आरोपी ने खुद पर तेजाब छिडक दिया था। आरोपी कुछ दिन अस्पताल भर्ती रहा और फिर वापस अपने घर आ गया था। लोगों का आरोप है कि एक ही परिवार के सात लोगों पर हमला करने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है और प्रशासन सोया पड़ा है।

यह भी पढ़े 

http://uttranews.com/2018/11/21/big-breaking-almora-ke-dashaun-me-acid-pidita-ki-maut/

new-modern
gyan-vigyan