स्कूली बच्चों के आकर्षक डांस व मनमोहक डांडियां नृत्य के साथ शुरु हुआ जन्माष्टमी महोत्सव

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20190821 192026
Screenshot-5


अल्मोड़ा:- सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से नंदादेवी में स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी महोत्सव शुरु हो गया है|डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया| उन्होंने महिलाओं के संगठन की इस प्रयास की सराहना की और अपनी ओर से पूरी मदद का भरोसा दिया| बुधवार को स्कूली बच्चों का डांडिया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा|

holy-ange-school
IMG 20190821 201856

अध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो काफी भव्य व आकर्षण का केन्द्र रहेगी| उन्होंने बताया कि गुरुवार को सांस्कृतिक जुलूस मुरलीमनोहर मंदिर से निकाला जाएगा| उन्होंने नगरवासियों से इस सांस्कृतिक जुलूस में बढ़ चढ़ कर शिरकत करने की अपील की है| इस मौके पर लता पांडे, लीला बोरा, तुलसी चौहान,बिमला बोरा,बीना नयाल,किरन पंत, भगवती बिष्ट,लीला जोशी,गीता मेहरा,जया मेहता,विद्या बिष्ट, राधा बिष्ट, किरन साह,लक्की वर्मा,सुशीला साह,लक्ष्मी बोरा,सोनिया कर्नाटक,रचना धपोला आदि महिलाए उपस्थित थी|

ezgif-1-436a9efdef
IMG 20190821 201929
Joinsub_watsapp