साइबर अपराधियों ने पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इन दिनों साइबर अपराध तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक कर दिया है। जिससे…

इन दिनों साइबर अपराध तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक कर दिया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक पेज की आईडी व डीपी को बदला। फेसबुक अपराधियों ने पहले कही से पुलिस के फेसबुक पेज के पासवर्ड और लॉगिन आईडी को हासिल फेसबुक डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। जिसके बाद पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगा दी। कुछ देर बाद लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

कुछ देर के बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदल दिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है।