बॉर्डर पार करके लड़की चली गई भविष्य में और देख कर लौटी 57 साल बाद की दुनिया

Smriti Nigam
3 Min Read

क्या आप भविष्य में जाने की इच्छा रखते हैं या आप टाइम ट्रैवलिंग पर यकीन करते हैं।वैसे तो ज्यादातर लोग इस बारे में ना बोलेंगे लेकिन कहीं ऐसे लोग हैं जो यह दावा करते हैं कि उन्होंने भविष्य की दुनिया देखी है।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोग हैं जो इस बात को मानते हैं कि वह आज के समय में काफी पहले की दुनिया से लौटे हैं कोई कहता है कि वहां उन्हें एलियन ले गया था तो कोई कहता है कि वह अचानक भविष्य में पहुंच गया था। उनके पीछे की सच्चाई क्या है यह तो किसी को नहीं पता लेकिन कुछ लोग अपने अनुभव बताना पसंद करते हैं।

टाइम ट्रेवल का कॉन्सेप्ट आपको अगर सच में फील करना है तो आप ऐसे भी आराम से कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़की ने बताया कि वह कैसे भविष्य में जाकर लौट के आई है। आप भविष्य में जाकर वहां एन्जॉय कर वापस अपने समय में लौट सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे साइंस लैब जाने की जरुरत नहीं है। भारत की सीमा पार कर नेपाल जाते ही आप आज से 57 साल आगे की दुनिया में पहुंच सकते हैं।

ऐसा है ये राज

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में एक लड़की ने इस पूरे मामले के बारे में खुलासा किया है। वीडियो में भारतीय लड़की नेपाल की सीमा पार करके खड़ी हुई नजर आ रही है। उसने बताया कि अगर आप नेपाल आते हैं तो आप भविष्य में आगे आ जाएंगे। दरअसल भारत में अभी साल 2024 चल रहा है लेकिन नेपाल वेस्टर्न कैलेंडर को फॉलो नहीं करता है। नेपाली हाम्रो पत्रों के अनुसार अभी वहां साल 2081 चल रहा है। यानी नेपाल भारत से 57 साल आगे चल रहा है।

लोगों को याद आया सनातन धर्म

जब लड़की ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने इसे सनातन धर्म से जोड़ दिया। लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक़ चलने वाला देश है। बिक्रम संवत के मुताबिक़, अभी साल 2081 चल रहा है। भारत के लोग अब वेस्टर्न कैलेंडर फॉलो करते हैं। इस वजह से हम असली साल से 57 साल पीछे हैं। लेकिन नेपाल ने हिंदू धर्म को ही अपनाए रखा. वहां आधिकारिक तौर पर भी साल 2081 ही चल रहा है।