Crime in Patna : पटना में मॉब लीचिंग का शिकार हुआ युवक, जाति धर्म पूछ कर किया धारदार हथियार से हमला

सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद इन दिनों मॉब लीचिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला बिहार…

सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद इन दिनों मॉब लीचिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है यहां बिहटा के आईआईटी थाना क्षेत्र के बिहटा विक्रम मार्ग जिला सिकंदरपुर में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि यहां एक विशेष समुदाय के युवक से कुछ दबंग युवक की जाति पूछ कर उस पर हमला कर रहे थे। हमलावरों ने युवक को धारदार हथियार व राॅड से मारना शुरू कर दिया और इतना ज्यादा पिटाई की कि लहूलुहान कर दिया।

हमलावरों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत भी काफी चिंताजनक बताई जा रही है। युवक के द्वारा थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है। बताया गया है कि आईआईटी थाना क्षेत्र के मुस्लिम राघोपुर के एक युवक के साथ कुछ दबंग किस्म के युवको ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।

मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी युवक मुस्लिम राघोपुर निवासी हसन इमाम ने बताया कि शादी का कार्ड छपवाकर बिहटा से घर लौट रहा था, तभी सिकंदरपुर के करीब आधा दर्जन युवको ने उसका रास्ता रोककर पूछताछ किया। उसके बाद विशेष जाति के होने के कारण रॉड धारदार बगैरह से हमला कर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया।

घटना की सूचना के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया।

पीड़ित ने करीब आधार दर्जन लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बिहटा आइआइटी थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवक की हालत चिंताजनक है। युवक बिहटा बाजार से शादी कार्ड छपवा कर ऑटो से बिहटा बिक्रम रोड स्थित चारमाइल उतकर पैदल अपने घर मुस्लिम राघोपुर लौट रहा था।

तभी दर्जन लड़कों ने पूर्व की घटना में संलिप्त होने की बात पूछा और फिर रॉड सहित धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दिया। हालांकि अब तक पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिसे लेकर परिवार वाले पुलिस की करवाई न करने को लेकर असमंजस में है।