Uttarakhand- क्रिकेटर ऋषभ पंत होंगे राज्य के ब्रांड एंबेसडर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर…

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से राज्य के युवा भी प्रेरित होंगे। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।