shishu-mandir

क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और रैना ने लिया सन्यास

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और रैना ने की अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा

15 अगस्त का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिये निराशा लेकर आया जब स्टार क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी। धोनी ने इंस्टाग्राम अकांउट से एक वीडियो शेयर कर अपने सन्यास की घोषणा की तो सुरेश रैना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट से सन्यास लेने की बात कही।

new-modern
gyan-vigyan
https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web

saraswati-bal-vidya-niketan

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने किक्रेट के तीनो फार्मेट में भारत को खिताब जीत थे। पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने अपने सन्यास की घोषणा कर पिछले एक वर्ष से उनके कैरियर को लेकर चल रही अटकलों को विराम दे दिया है बताया जा रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे। इंस्टाग्राम में पोस्ट किये गये वीडियो में धोनी के कैरियर की तस्वीरे दिखाई दे रही है तो बैकग्राउंड में ‘मैं पल दो पल का शायर हूॅं’ गाना सूनाई दे रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सन्यास लेने की घोषणा के कुछ देर बाद ही बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतराष्ट्रीय किक्रेट कैरियर से सन्यास लेने की घोषणा की। उन्होने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw