कोविड अपडेट— कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उत्तराखण्ड सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

2022 जाते जाते कोविड के खतरे की और आगाह कर रहा है। जहां मार्च 2020 के बाद से भारत में कोरोना ने उथल पुथल मचाई…

2022 जाते जाते कोविड के खतरे की और आगाह कर रहा है। जहां मार्च 2020 के बाद से भारत में कोरोना ने उथल पुथल मचाई हुई थी वही 2021 का साल भी इससे जुदा नही रहा। 2022 में स्थितियां सामान्य होने लगी थी कि अब​ फिर से कोविड का खतरा मंडराने लगा है। कई देशो में कोरोना ​वायरस एक बार फिर कहर बनकर टूट रहा है।


भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कोविड से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा। इसके बाद आज ​यानि 22 दिसंबर 2022 को उत्तराखण्ड सरकार ने भी सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारियों का कोविड को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
2333
2334