Corona update uttarakhand- जानें प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हाल

देहरादून। 25 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 2 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 170…

देहरादून। 25 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 2 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 170 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 949 एक्टिव मामले है। आज 240 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.3 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून से 63, अल्मोड़ा में 25, हरिद्वार में 17, चंपावत में 14, उत्तरकाशी में 12, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 7, चमोली में 7, रुद्रप्रयाग में 5, नैनीताल में 4, ऊधमसिंह नगर में 2, बागेश्वर में 2, टिहरी जिले में 1 नये संक्रमित मिले हैं।