उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों के टीकाकरण (Corona Vaccination) की मांग उठाई

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

20 मई 2021
भवाली। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों के टीकाकरण (Corona Vaccination) की मांग की है। कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा कोरोना वारियर्स घोषित किया गया है परंतु अभी तक टीकाकरण नहीं हो पाया है कमचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यूनियन ने जल्द से जल्द टीकाकरण की मांग उठाई है।

new-modern

मंडलीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल का कहना है प्रवासी यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ने का काम परिवहन निगम के कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ पिछले वर्ष भी किया है इस वर्ष भी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी वर्तमान समय पर परिवहन निगम की बसों का संचालन रोडवेज कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के कर रहे हैं। अभी तक 21 कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना की वजह से हो चुकी है 34 कर्मचारी वर्तमान समय पर संक्रमित हैं। ऐसी स्थिति में भी वर्तमान समय पर परिवहन निगम की बसों का संचालन पूर्व की भांति चल रहा है।

वहीं संचालन के दौरान कर्मचारी आमजन के संपर्क में आ रहे हैं इससे उनके संक्रमित होने का खतरा है। उन्होंने कर्मचारियों को कोरोना किट उपलब्ध कराने के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर वैक्सीनेशन अभियान जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर्स की तरह परिवहन निगम कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया जाये जिससे अन्य कर्मचारी संक्रमित होने से बच सकें और वह परिवहन निगम की सेवाओं का संचालन कर सकें।

बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार ने कोरोना वारियर्स घोषित कर दिया है। संक्रमित रोडवेज कर्मचारी के इलाज का खर्चा भी राज्य सरकार वहन करेगी। रोडवेज कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी जाएगी। साथ ही निगम ने इस संबंध में सभी मंडलीय प्रबंधक व सहायक महाप्रबंधक को आदेश जारी कर दिए हैं और कहा कि तत्काल इस दिशा में कार्य करें।

जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत आर्थिक सहायता के लिए अपनी सिफारिशें भेजें। वहीं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस आदेश का स्वागत किया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos