पिथौरागढ़ सहयोगी, 10 जून 2021
थल के पास अल्मिया गांव में कोरोना (Corona) संक्रमण के 46 केस में 12 बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
सीएमओ डाॅ. एचसी पंत का कहना है कि उन्होंने खुद गांव में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य देखा है और किसी में भी बुखार या अन्य किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम खासकर बच्चों पर निगाह रखे है और संक्रमित किसी भी व्यक्ति में कोई परेशानी सामने आती है तो उसे तत्काल जिला अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे गांव को माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाकर दवाईं आदि वितरित की गई हैं।

