Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सर्दियों के मौसम ऐसे करें अदरक का सेवन, कभी नहीं होंगे बीमार, जानिए कैसे

सर्दियों के मौसम ऐसे करें अदरक का सेवन, कभी नहीं होंगे बीमार, जानिए कैसे ठंड का मौसम शुरू हो चुका है अब शरीर में सुस्ती…

सर्दियों के मौसम ऐसे करें अदरक का सेवन, कभी नहीं होंगे बीमार, जानिए कैसे

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है अब शरीर में सुस्ती आने लगती है। ठंड से सर्दी-जुकाम, गले में खराश भी होने लगती है। ऐसे मौसम में अगर कोई एक चीज आपकी इम्यूनिटी को बचा सकती है, तो वह है, अदरक।

अदरक तो हर किसी को रसोई में मौजूद रहता ही है। तीखे स्वाद और गर्म तासीर वाला अदरक सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और ठंड सर्दी जुकाम से बचाता है।

हम आपको इसकी सबसे खाद बात यहां बताएंगे। इसे केवल चाय में डालकर पीना ही एकमात्र तरीका नहीं है। बल्कि अदरक प्राकृतिक और घरेलू तरीकों से सेवन भी किया जा सकता है, तो पूरा सर्दी का मौसम बिना बीमार पड़े आराम से निकल जाएगा। तो आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार तरीके, जिनसे इस ठंड में अदरक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।

सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल

अदरक और शहद :शहद और अदरक का मेल सर्दियों में किसी जादुई दवा से कम नहीं।
सुबह खाली पेट एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर गर्म पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से मजबूत होती है।
यह मिश्रण गले की खराश, खांसी और सर्दी के शुरुआती लक्षणों पर तुरंत असर दिखाता है।
इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर में जमा ठंडक को दूर करते हैं।