shishu-mandir

गौतम की ओछी टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, गिरफ्तारी की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

रामनगर। देश के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार पर भाजपा प्रदेश प्रभारी की ओछी व अपमानजनक टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग कर उनका पुतला फूंका।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंकने से पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कैंप कार्यालय से रानीखेत रोड आर्य समाज तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली भी निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम से राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का शासन चलाने में पूरी तरह असफल है।

इसलिए वह समय-समय पर इस प्रकार के मानसिक दिवालिये लोगों से देश के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार पर स्तरहीन टिप्पणियों के माध्यम से कीचड़ उछालने की ओछी राजनीति करने का प्रयास करती है। जबकि इन लोगों के चरित्र के बारे में जनता अच्छी तरह जानती है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार देख रही है। दुष्यंत गौतम का बयान इसी की बौखलाहट है। 2022 में अपने को सत्ता से बेदखल होता भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में सचिव प्रदेश कांग्रेस किशोरी लाल, पीसीसी सदस्य नरेश कालिया, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, सभासद विमला आर्य, प्रदेश सचिव अनु0 विभाग ममता आर्य अनिल अग्रवाल खुलासा, बाली राम, नवीन सनवाल, ताईफ खान, दीपक मसीह, विरेन्द्र लटवाल, उमाकांत ध्यानी, पंकज पांडे, मोहम्मद हाशिम उमाशंकर गुप्ता, नदीम कुरैशी, जावेद खान, नजाकत अली, ओम प्रकाश आर्यवंशी, दीपक भट्ट, उस्मान सिद्धकी, कैलाश त्रिपाठी, अजय मेहता, रवि ठाकुर, विरेन्द्र तिवारी, मोइन खान, आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, महेंद्र रावत, विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।