Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमतों (petro products Hike) पर कांग्रेसी हुए लाल, पेट्रोल पंपों पर दिया धरना

Congressmen Anger on petro products Hike पिथौरागढ़। तेल के बढ़ते दामों ((petro products Hike) के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मयूख…

Congressmen Anger on petro products Hike

पिथौरागढ़। तेल के बढ़ते दामों ((petro products Hike) के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मयूख महर तथा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के अनेक पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आम जनता के बीच पर्चे भी बांटे गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन के दौरान मयूख महर व अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं (petro products Hike)। और मोदी सरकार जुमले बाजी में व्यस्त है। कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ाये जा रहे हैं, जो खुलेआम लूट है।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी ने कहा कि यह वही नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पेट्रोल-डीजल 35 रुपये लीटर देंगे, लेकिन इनकी कथनी और करनी में इतना अंतर है कि आज तेल 80 रुपये पार हो गया है। कहा कि यदि जल्द कीमतें कम नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

धरना प्रदर्शन में पवन पाटनी, हिमांशु ओझा, अभिषेक बोरा, कार्तिक खर्कवाल चंचल बोरा, जगदीश धामी, दीपक लुंठी व खीमराज जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता आदि​ ने भागीदारी की।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw