Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora::राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Almora:: Congress workers tribute to the martyrs on the state foundation day अल्मोड़ा,09 नवंबर 2022- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora:: Congress workers tribute to the martyrs on the state foundation day

अल्मोड़ा,09 नवंबर 2022- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भारत में प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने वाला सबसे सुंदर राज्य उत्तराखंड है।इसका पूर्व नाम उत्तरांचल था।

भारत के पर्वतीय राज्य उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27 वें राज्य के तौर पर किया गया था और प्रतिवर्ष इसी तिथि को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है।अलग होने से पूर्व यह राज्य उत्तरप्रदेश के साथ जुड़ा हुआ था।उत्तराखंड का गठन उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से कई जिलों और हिमालय पर्वत श्रृंखला के एक हिस्से को मिलाकर किया गया था।

Screenshot 20221109 135041


कहा की लंबे आंदोलनों और शहादत‌के बाद यह राज्य प्राप्त‌ हुआ है और शहीदों के सपनों के अनूरूप राज्य बनाने के लिए अभी बहुत कार्य‌ करने हैं। वही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नारायण दत्त पाण्डेय,शहजाद कश्मीरी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,महेश आर्या, सरस्वती रोडियो,राबिन भण्डारी,रमेश नेगी, अरविन्द रौतेला,पूनम आर्या आदि शामिल रहे।