shishu-mandir

अजब—गजब अल्मोड़ा में कांग्रेस(congress sewadal) ने फूंका अपने ही पार्टी के नेता का पुतला,यह था मामला

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

कांग्रेस सेवादल(congress sewadal) जिलाध्यक्ष के मनोनयन से उपजा विवाद,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

यहां देखें संबंधित वीडियो

congress sewadal

अल्मोडा़06 मार्च— अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी ही अनुसांगिक संगठन सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष (प्रदेश मुख्य संगठक) राजेश रस्तोगी का पुतला फूंक दिया।

इस मौके पर सभी ने सामुहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दे डाली।
कार्यकर्ता सेवादल के जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी से निष्काशित व्यक्ति के मनोनयन से क्षुब्ध थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनावों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया था जिसके बाद संगठन ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

congress sewadal

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतैला ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मांग करते हैं कि तत्काल इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर राजेश रस्तोगी से स्पष्टीकरण मांगा जाय कि जिस व्यक्ति को पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का खुला विरोध करने के बाद सभी कांग्रेसजनों की मांग पर कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था उस व्यक्ति को सेवादल का अल्मोडा़ जिलाध्यक्ष किसके कहने पर और क्यों बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि सेवादल प्रदेश मुख्य संघटक ने यह कृत्य कर अल्मोडा़ जिलाध्यक्ष तथा समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जिसके लिए वह समस्त कांग्रेसजनों से मांफी मांगे।

see it also

श्री रोतैला ने कहा कि भैसियाछा के पूर्व प्रमुख हरीश बनौला को पार्टी के खिलाफ कार्य करने के चलते पार्टी से निष्काषित किया था बावजूद उन्हें सेवादल में शामिल कर लिया गया जिसके बाद आस्थावान कार्यकर्ता भी असंमंजस में हैं।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में,पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है उन्हें किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा और जिस भी नेता के द्धारा इन निष्कासितों को पार्टी में लेने की कोशिश की गयी उस नेता का भी खुला विरोध किया जाएगा।

see it also

उन्होंने कहा कि यदि शीर्ष के राजेश रस्तोगी जैसे नेता अपनी मनमानी कर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री रोतैला ने कहा कि यदि तुरन्त सेवादल जिलाध्यक्ष की इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर सम्बंधित व्यक्ति को पदमुक्त नहीं किया गया तो अल्मोड़ा कांग्रेस के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता बिना किसी अग्रिम सूचना के अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व की होगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला,कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डे,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, पूनम आर्या,सभाषद सचिन आर्या,सेवादल के परितोष जोशी,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल,नगर सचिव फाकिर खान,नगर उपाध्यक्ष मंजुल मित्तल, अशोक ग्वासीकोटी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,महेश चन्द्र,जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।