अल्मोड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, असम में राहुल की न्याय यात्रा में हमले पर जताई नाराजगी

Congress protests in Almora, expresses displeasure over attack on Rahul’s Nyaya Yatra in Assam अल्मोड़ा, 21 जनवरी 2024- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा तिराहे पर इकट्ठा…

Congress protests in Almora, expresses displeasure over attack on Rahul’s Nyaya Yatra in Assam

अल्मोड़ा, 21 जनवरी 2024- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा तिराहे पर इकट्ठा होकर असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Congress protests in Almora
Congress protests in Almora, expresses displeasure over attack on Rahul’s Nyaya Yatra in Assam


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस न्याय जोड़ो यात्रा को हर राज्य में मिल रहे असीम प्यार और समर्थन से भाजपा घबरा गई है।


बीजेपी के कार्यकर्ता न्याय जोड़ो यात्रा से घबरा गए हैं और अपने आकाओं के इशारों पर यात्रा में हिंसक व्यवधान डाल रहे हैं, उनकी मंशा यात्रा को बाधित करने की है, और असम के मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण इन अराजक तत्वों को प्राप्त है।


भोज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जन जन की आवाज है और इसे कोई शक्ति नहीं रोक सकती है।बीजेपी के मंसूबे सफल नहीं होंगे,तमाम विरोधों के बाद भी ये यात्रा अनवरत चलती रहेगी।


इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, तारा तिवारी, सहबुद्दीन, शरद साह, ललित सतवाल, राजेंद्र बोरा, रोहित रौतेला, अभिषेक तिवारी, नितिन रावत, अमित बिष्ट, निर्मल रावत, अख्तर हुसैन, वीरेंद्र सिंह रौतेला, अमर बिष्ट, मोहन देवली, मनोज जोशी, गीता मेहरा, वीरेंद्र बंगारी, विपुल कार्की, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, कार्तिक साह आदि मौजूद थे।