अल्मोड़ा: काँग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूँककर जताया आक्रोश

अम्बेडकर के अपमान और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ धक्का-मुक्की पर कड़ी प्रतिक्रिया अल्मोड़ा: देश की संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और…

25

अम्बेडकर के अपमान और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ धक्का-मुक्की पर कड़ी प्रतिक्रिया

अल्मोड़ा: देश की संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का लगातार अपमान किए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूँककर गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जिस संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की अथक मेहनत से बनाई गई संवैधानिक व्यवस्था में चुनाव जीतकरb2014 में भाजपा ने केंद्र में मोदी सरकार बनाई, उसी डॉ. अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कमजोर करने और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की साजिश कर रही है, जिसे देश की जनता सहन नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

विधायक मनोज तिवारी ने गृहमंत्री से डॉ. अंबेडकर के खिलाफ कहे गए अपमानजनक शब्दों के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि भाजपा ने कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और डॉ. अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि हाल में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद द्वार में धक्का दिया, जिसका राहुल गांधी ने विरोध किया।

इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री गीता महरा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।