shishu-mandir

धौलादेवी में दीपक, राजेन्द्र व खीमानंद को मिली न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
photo -uttranews

संगठन की मजबूती के लिए डोर टू डोर अभियान चलाने का निर्णय

photo -uttranews

अल्मोड़ा- धौलादेवी ब्लाँक में कांग्रेस के कलोटा, अंडोली व दन्या न्याय पंचायतों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई |कलोटा के लिए दीपक उप्रेती, अंडोली के लिए राजेन्द्र सिंह व दन्या के लिए खीमानंद पांडे को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई | इस मौके पर तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर हर्ष जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत जताई गई | जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है | इसके लिए डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने का कार्यक्रम दिया गया |इस अवसर पर दान सिंह, कृष्णानंद भट्ट व बीना पांडे ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया | सभी का भव्य स्वागत किया गया |


इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रसांत भैसोड़ा, अनिला पंत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, शेर सिंह भैसोड़ा, हरीश चंद्र जोशी, बहादुर राम, रमेश चन्द्रा, शेखर पांडे, धन सिंह मेहता, कुंदन सिंह, निरंजन शर्मा आदि मौजूद थे |