कांग्रेस की  बैठक में कुंजवाल ने दिया कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश,कहा संगठन की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता

बाराकुना माड़म में आयोजित बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत अल्मोड़ा-:धौलादेवी ब्लाँक के बाराकुना माड़म में कांग्रेस कार्यरर्ताओं की विशाल बैठक में क्षेत्र के…

बाराकुना माड़म में आयोजित बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

IMG 20181102 WA0105

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा-:धौलादेवी ब्लाँक के बाराकुना माड़म में कांग्रेस कार्यरर्ताओं की विशाल बैठक में क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व विस अध्यक्ष व जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार का मनमुटाव भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाने होगें तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व हरीश रावत के हाथ मजबूत होंगे, उन्होंने क्षेत्र के बीडीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए उठाई गई समस्याओं के बाद विकासकार्यों के लिए 14 लाख रुपये देने की घोषणा की|

IMG 20181102 WA0103

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि संगठन की मजबूती की कांग्रेस की शक्ति है और संगठन में मतभेद या मनभेद जैसे स्थितियों के लिए कोई स्थान नहीं है| कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त सूबेदार बहादुर राम ने की संचालन नंद किशोर आर्या ने कि़या| बैठक में कार्यकर्ताओं ने कुंजवाल का भव्य स्वागत किया| ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का अपने स्तर से निराकरण का आश्वाशन दिया|

IMG 20181102 WA0106
बैठक में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, ग्रामनप्रधान माड़म बसंती देवी, देवलीगूंठ के प्रधान शंकर लाल, गुड्डी देवी, राजेन्द्र नेगी, सतीश पंत, गोपाल दत्त पांडे, कौश्तुबानंद, धन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे| इस मौके पर चल्थी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह शंभू अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए|