shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग:- जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने खोले पत्ते, उमा सिंह बिष्ट होंगी प्रत्याशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने की घोषणा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है| कांग्रेस ने रवाड़ी जिंप सदस्य उमा सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है|

new-modern
gyan-vigyan

कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर इस मामले में सत्तारूढ़ भाजपा पर पहली बढ़त बना ली है क्योंकि बीजेपी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है|

saraswati-bal-vidya-niketan

शुक्रवार को उत्तराखंड कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने होटल शिखर में यह घोषणा की कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट होंगी वह द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्म पत्नी हैं|

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के निर्देश गहन विचार विमर्श के उपरांत प्रत्याशी की घोषणा की गई है, पूरी पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी|

उन्होंने कहा कि संगठन पूरी जिम्मेदारी से इस चुनाव को लड़ रही है और विजय हासिल करेगी, निर्वाचित पार्टी के सभी सदस्य कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं, निर्दलीय भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं और पार्टी इस चुनाव को शानदार ढंग से जीतेगी|