अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव-कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी की जनसभा कल, तैयारियां जोरों पर

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी पहली बार हो रहे अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार…

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी पहली बार हो रहे अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी जनसभा 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे ऐतिहासिक रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होगी। कांग्रेस ने जनसभा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

25


जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने नगर के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसभा में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा के जरिए भैरव गोस्वामी नगर निगम के विकास के पार्टी के विजन को लोगों के सामने रखेंगे।


विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भैरव गोस्वामी की जीत तय देखकर भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डर का माहौल बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। बेरोजगारों को नौकरी मांगने पर जेल में डालने जैसे कदम भाजपा की असफलता को दर्शाते हैं। तिवारी ने भरोसा जताया कि अल्मोड़ा की जनता इस ऐतिहासिक नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।