shishu-mandir

बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस: केंद्र सरकार का फूंका पुतला, महंगाई रोकने में भाजपा सरकार को बताया असफल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में दिन पर दिन हो रही बेताहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ यहां गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय व नगरध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में सभी कांग्रसेजन यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि दैनिक उपभोग की वस्तुओं में केंद्र सरकार की ओर से बेहद वृद्धि किये जाने पर आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिसे रोकने में भाजपा की सरकार असफल हुई है। राज्यसभा सासंद प्रदीप टम्टा ने कहा कि देश में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता में भाजपा की सरकार देश की जनता व युवाओं के साथ छलावा करने का कार्य कर रही है। नगरध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि गलत नीतियों के चलते केंद्र सरकार पहले ही अर्थव्यवस्था को चौबट कर चुकी है अब दैनिक उपभोग की वस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को परेशान करने में तुली हुई है। इस दौरान अन्य कई वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर अपने विचार प्रकट करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
धरने के बाद कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, हाजी नूर अकरम खान, राधा बंगारी, गीता मेहरा, प्रताप सत्याल, परितोष जोशी, दीपांशु पांडेय, लीला जोशी, मदन डांगी, अरविंद रौतेला, अंबी राम, कुंदन लटवाल, रमेश कांडपाल, सभासद हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल, निर्मल रावत, पीसी जोशी, अशोक ग्वासीकोटी, सचिन आर्या, जितेंद्र अधिकारी, अमित बिष्ट, हरीश सिंह, महेश चंद्र समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan