हरिद्वार में नाबालिग पुत्री से दुराचार की घटना में संलिप्त आरोपी महिला व भाजपा का कांग्रेस ने फूंका पुतला

Advertisements Advertisements अल्मोड़ा:: हरिद्वार में अपनी नाबालिग पुत्री के शारीरिक शोषण में संलिप्त महिला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुई बिटिया के साथ हुई…

Screenshot 2025 0606 091121
Advertisements
Advertisements



अल्मोड़ा:: हरिद्वार में अपनी नाबालिग पुत्री के शारीरिक शोषण में संलिप्त महिला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुई बिटिया के साथ हुई इस घटना पर पुतला दहन किया।


कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेत्री द्वारा अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करवाया गया और अपनी बेटी का गैंग रेप करवाया उसके विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया गया ।


आरोप लगाया कि भाजपा जिस तरह से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है आज उसी के राज में भाजपा की नेत्री द्वारा ही अपनी पुत्री का गैंग रेप करवाया गया आज भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है ।


आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा का चरित्र ऐसा हो गया है कि उत्तराखंड में जितने भी बलात्कार की घटना सामने आयी है उनमे भाजपा के नेताओं की संलिप्तता ही सामने आ रही है।


पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला,हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बी के पाण्डेय गोविन्द मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी, बलवंत राणा, अशोक गोस्वामी, यश बूढ़ोली मौजूद रहे‌।