Almora:: कांंग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला लगाए यह आरोप

अल्मोड़ा, 3 जनवरी 2021- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर बढती मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने हाथ पर…

अल्मोड़ा, 3 जनवरी 2021- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर बढती मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है।महगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है।


वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दुगनी है।एक तरफ रोजगार देने में सरकार असमर्थ है।सारी नौकरियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित है और दूसरी तरफ जिनके पास नौकरी है वो सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से परेशान है।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है। भाजपा द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया।


वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार का बार-बार चेहरा बदल कर इस बात को खुद ही साबित कर दिया है कि डबल इंजन की सरकार बनने पर जनता से किये गये वादे प्रधानमंत्री भी भूल गये हैं। कहा कि गरीब जनता उज्ज्वला योजना के नाम पर बांटे गये सिलेण्डर नहीं भर पा रही है।सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं।


पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस
जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, सेवादल के मुख्य संगठक महेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,संजय दुर्गापाल,पारितोष जोशी,गीता सैनी,तारा चन्द्र जोशी,आमिर सिद्दिकी,नन्दन कुमार,गोपाल चौहान,नरेन्द्र बनौला,अरविन्द रौतेला,गोपाल चौहान,गीता सैनी,विनोद कुमार,रोहन आर्या,नारायण दत्त पाण्डेय,नवीन बिष्ट,दिनेश नेगी,रमेश नेगी,मनोज जोशी,पंकज मैसी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।