Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पेट्रोपदार्थों में उत्पाद शुल्क बढ़ाने से कांग्रेस(congress) नाराज,फूंका केन्द्र का पुतला

congress

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

चौघानपाटा में कांग्रेस(congress) ने किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

खबर का वीडियो यहां देखें————–

अल्मोड़ा:15मार्च— पेट्रों पदार्थों में उत्पाद शुल्क में बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस(congress) कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन कर केन्द्र का पुतला फूंका।

congress

कांग्रेस(congress) नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केन्द्र सरकार द्वारा की गयी 3 रूपये की उत्पाद शुल्क मूल्य बढो़त्तरी के विरोध में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

congress

इस अवसर पर कांग्रेस(congress) नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से गरीब विरोधी सरकार है तथा गरीबों के हित में इसका एक भी फैसला नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आने के बाद भी केन्द्र सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में उत्पाद शुल्क बढो़त्तरी करना स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि इस सरकार को आम जनता से कुछ भी लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, मूल्य बढ़ोत्तरी इस सरकार के शीध्र पतन का कारण बनेगी क्योंकि आम आदमी अब इस सरकार के जनविरोधी फैसलों से परेशान हो चुका है।

श्री रौतेला ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि शीध्र केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के मूल्य कम नहीं किये तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,लता तिवारी,संजय दुर्गापाल,हर्ष कनवाल,महेश चन्द्र, सचिन आर्य, सुमित कुमार,राबिन भन्डारी,पंकज बोरा,तारा चन्द्र जोशी,गोपाल सिंह चौहान,सुन्दर बिष्ट, अरविन्द रोतेला, पी०सी० जोशी,जितेन्द्र तिलारा,पारितोष जोशी,संगम पान्डेय,मुकेश नेगी,हेम तिवारी, मंजुल मित्तल, पंकज कांडपाल, हर्ष दारा,प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी,सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1