shishu-mandir

कांग्रेस जीतेगी अल्मोड़ा पालिकाध्यक्ष सीट : बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

प्रेस वार्ता में किया दावा : कहा डबल इंजन किसी काम का नही

अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यहा आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

यहा प्रेस प्रति​निधियों से वार्ता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। और बदलाव और विकास के लिये कांग्रेस कोे वोट देंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब प्रकाश चन्द्र जोशी ने 2013 में पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया तो कई समस्यायें उनके मुंह बायें खड़ी थी। और श्री जोशी ने पालिका को 14 करोड़ के लोन से मुक्त करवाया। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करवाया। पालिका के सेवानिवृत पेंशनरों के देयकों के भुगतान के लिये अथक प्रयास किये। और इस बार भी अल्मोड़ा की जनता श्री जोशी को भारी मतो से पालिकाध्यक्ष बनायेगी।
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर सस्ता राशन, सस्ता मिटटी तेल, सस्ती चीनी नही मिल रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया है। कहा कि नोटब्ंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुचाया।
और इसके कारण हल्द्वानी के ट्रासंपोर्टर प्रकाश पाण्डे ने मंत्री के सामने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार ने प्रकाश पाण्डे के परिवार की कोई मदद नही की। इससे साफ है कि इस सरकार को अपने राज्य के लोगों के दुख दर्द से कोई वास्ता नही है। उन्होने जिला विकास प्राधिकरण की खिलाफत की बात करते हुए कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रो में काफी समस्या पैदा हो गयी है। उन्होने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस के लोग हाइकोर्ट जा रहे है और कांग्रेस सदन में भी इस मसले पर सरकार से जबाब मांगेगी। उन्होने कहा कि पालिका चुनावों से भाजपा की विदाई का आगाज हो जायेगा। प्रेस वार्ता में उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिह महरा, पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोशी, पूरन रौतेला आदि मौजूद रहे।