बधाई: वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा बने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौ.), जिला बार एसोसिएशन ने जताई खुशी

अल्मोड़ा। न्याय एवं विधि परामर्शी उत्तराखंड शासन की ओर से जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा को जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर नियुक्त…

अल्मोड़ा। न्याय एवं विधि परामर्शी उत्तराखंड शासन की ओर से जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा को जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उन्हें इस पद पर एक वर्ष के लिए आबद्ध किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वरिष्ठ अधिवक्ता कैड़ा के जिला जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बनने पर जिला बार एसोसिएशन ने खुशी जताई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार ने कहा कि जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त हुये पूरन सिंह कैड़ा ने 24 सालों तक सक्रिय रहकर सराहनीय कार्य किया।

बार एसोसिएशन ने कैड़ा को जिला शासकीय अधिवक्ता के रूप में निष्पक्ष कार्यकाल की शुभकामनायें दी। खुशी जताने वालों में उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सचिव भूपेंद्र मियान, उपसचिव दीप जोशी, जगदीश तिवारी, गजेंद्र मेहता, पंकज लटवाल, भानु तिलारा, कुंदन सिंह भंडारी, घनश्याम जोशी, हिमांशु मेहता, दीपेंद्र परिहार, सुनील कुमार, हरेंद्र प्रताप नेगी, रोहित कार्की, डीके जोशी, पंकज आर्या, नीरज जोशी समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….