शोक सभा: लोक प्रबंध विकास संस्था ने डॉ. नगरकोटी के निधन पर जताया शोक(Condolence)

Condolence meeting: PMDO expressed grief over the death of Dr. Nagarkoti अल्मोड़ा, 22 जुलाई 2022- लोक प्रबंध विकास संस्था ने बसौली में शोक सभा(Condolence) का…

Condolence meeting: PMDO expressed grief over the death of Dr. Nagarkoti

अल्मोड़ा, 22 जुलाई 2022- लोक प्रबंध विकास संस्था ने बसौली में शोक सभा(Condolence) का आयोजन कर संस्था अध्यक्ष दीवान नगरकोटी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक (Condolence)व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. नगरकोटीे लोक प्रबंध विकास संस्था के संस्थापक सदस्य थे। 2002 में संस्था के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

जन सरोकारों से गहरा जुड़़ाव होने के कारण वे विभिन्न संस्थानों में कार्य करते हुए भी संस्था में सक्रिय रहे। पिछले 2 वर्षों से वे पूर्वकालिक रूप से लोक प्रबंध विकास संस्था के माध्यम से स्थानीय स्वशासन की मजबूती के लिए प्रयासरत थे। उनकी मृत्यु को संस्था एवं समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

शोक सभा (Condolence)में संस्था सचिव ईश्वर जोशी, दीप्ति भोजक, राजेन्द्र भोज, दिनेश कुमार, रघुवर जोशी, पूजा बोरा, लता रौतेला मौजूद रहे। इधर संस्था से जुड़े राजू महर, राजेन्द्र तिवारी, मनोज पंत, हरगोबिंद भट्ट, अशोक भोज ने भी उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।