महाकुंभ में छाया ठंड का कहर, स्नान करते समय इस बड़े नेता समेत तीन लोगों की हुई मौत, 3000 लोग पड़े बीमार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 बीते दिन 13 जनवरी से शुरू हुआ था इसमें करोड़ों लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं वहीं…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 बीते दिन 13 जनवरी से शुरू हुआ था इसमें करोड़ों लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं वहीं महाकुंभ में प्रचंड ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है शाही स्नान के बाद यहां तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 3000 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार पार्टी के नेता को उनके दोस्त सुबह 8:30 उप केंद्रीय अस्पताल झूंसी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोलापुर के पूर्व महापौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता महेश कोठे की मंगलवार को प्रयागगाज के त्रिवेणी संगम पर स्नान करते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनके करीबी ने यह जानकारी दी। वह 60 वर्ष के थे। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम पर हुई।

इसके साथ ही कोटा राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति सुदर्शन सिंह पवार की भी मौत हो गई। सुदर्शन सिंह अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में स्नान करने आए थे स्नान के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उनके मित्र उन्हें उप केंद्रीय अस्पताल झूंसी ले गए थे। कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह के बारे में पता चलेगा। इसके अलावा 85 साल के अर्जुन गिरी को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को लगभग 3000 से ज्यादा लोग इलाज के लिए ओपीडी में आए थे। इनमें से 262 मरीजों को भर्ती किया गया

37 मरीजों की हालत गंभीर थी जिसकी वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल भेजा गया। इन लोगों को मेला इलाके के झूंसी और अरैल अस्पताल से एसआरएन में रेफर किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि 650 मरीजों की जांच की गई। केंद्रीय अस्पताल में रात 8 बजे तक 20 मरीज भर्ती थे।
इनमें कुछ श्रद्धालु तो कुछ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल थे। मेला क्षेत्र से केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल के बीच एंबुलेंस की आवाजाही सुबह से लेकर रात तक जारी रही।

उधर, 11 भक्तों की मौत की झूठी खबर भी सामने आई, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच में इस खबर को झूठी पाया और मामले में एफआईआर दर्ज की है। वहीं सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले पोस्ट को हटाया जा रहा है।