shishu-mandir

प्रदेश में भारी मतों से निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा,सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने किया दावा

उत्तरा न्यूज डेस्क
4 Min Read

रैमजे इंटर काँलेज में मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को संबोधित

अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को कुमांऊ के विभिन्न स्थानों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया| अल्मोड़ा रैमजे इंटर काँलेज प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों के बाद जनता का भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है| उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल काँलेज में अगले सत्र से हर हाल में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी, वहां कुछ विशिष्ठ फैकल्टी भी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना से पूरे  प्रदेश को आच्छादित करने वाला पहला राज्य है| द्वाराहाट, धौलादेवी व चौखुटिया में 7.83 करोड़ की लागत से डाक्टर्स ट्रांजिट हाँस्टल की व्यवस्था हो रही है|कोसी पुनर्जनन योजना से नया उत्साह मिला है| नगरीय क्षेत्रों का विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है| उन्होंने कहा कि 55 प्रतिशत पलायन नजदीकी कस्बाई क्षेत्रों में हुआ है| जरूरत है समान रूप से मूलभूत सुविधाएं मुहैयां कराई जांय|

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह जनता का रुझान दिख रहा है उससे साफ है कि भाजपा प्रदेश में भारी बहुमत से निकायों में जीत हासिल करेगी|

new-modern
gyan-vigyan

—————————–

पालिकाविस्तारीकरण विकास के लिए किया

अल्मोड़ा-: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि निकायों का विस्तार विकास के लिए किया गया| उन्होंने कहा कि जब गांवों को पालिका में शामिल किया तो कई लोग विरोध में उतर आए जब सरकार ने उनके गांवों को परिसीमन से छोड़ दिया तो कई लोगों ने दोबारा कहा कि वह केवल राजनैतिक विरोध कर रहे थे एेसे में सरकार को अपना काम करना चाहिए था| उन्होने कहा कि परिसीमन केवल विकास को ध्यान में रखकर किया गया है| अल्मोड़ा में पानी के लिए ही 27 करोड़ की व्यवस्था की गई है|

saraswati-bal-vidya-niketan

————————-

अल्मोड़ा की करेंगे कायाकल्प नहीं तो नाम बदल देना-भट्ट

अल्मोड़ा-: चुनावी सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अदय भट्ट भी चुनावी रौ में नजर आए| कुमांऊनी में अपना संबोधन देते हुए अजय भट्ट ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि अभी केन्द्र, राज्य में भाजपा सरकार है जो विकास को समर्पित है एेसे में अल्मोड़ा निकाय भाजपा जीती तो नगर का कायाकल्प कर दिया जाएगा | अगर एेसा नहीं हुआ तो आप उनका नाम बदल देना|

डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने भी जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए समर्पित है और जनता का उत्साह बता रहा है कि पालिका में भाजपा की ताजपोशी होने वाली है|

—————————

प्रत्याशी ने भी की समर्थन की अपील

चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी ने कहा कि जीतने पर नगर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा| आज तक कांग्रेस या निर्दलीय ही पालिका में काबिज रहे लेकिन सभी ने सबसे पुरानी अल्मोड़ा की नगर पालिका की उपेक्षा ही की|

———

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, महेश नयाल,  ख्याली पांडे, सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, सीएल टम्टा, मोहन राम, योगेश शर्मा, मोतीलाल वर्मा, अरविंद बिष्ट, संजय साह, शैलेंद्र साह, गणेश बिष्ट, ललित लटवाल,प्रो. जीएस नयाल, अजय वर्मा, संजय जोशी, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी, सभासद प्रत्याशी अमित साह, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, प्रेमा गुरुरानी सहित सभी वार्डों के प्रत्याशी व कई कार्यकर्ता मौजूद थे संचालन अजीत कार्की ने किया|