मुख्यमंत्री धामी कल पिथौरागढ़ में शरदोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां शनिवार को ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ करेंगे और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।


मुख्यमंत्री शनिवार को अपराह्न 12.45 बजे स्टेट प्लेन से नैनीसैनी हवाई पट्टी उतरने के बाद सवा एक बजे से लोनिवि विश्राम गृह पिथौरागढ़ में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद करेंगे। इसके बाद 3 बजे से महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों भेंट और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद – सुझाव लेने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे।


अपराह्न करीब पौने 5 बजे मुख्यमंत्री देव सिंह मैदान में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही शनिवार से शुरू हो रहे शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022, पिथौरागढ़ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 6:45 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे। रात 7:45 बजे विभिन्न संगठनों के साथ वार्ता के बाद 8.35 बजे सोरगढ़ निकट रामलीला मैदान जाएंगे।
अगले दिन रविवार को सवा नौ बजे वन विश्राम गृह में एनसीसी कैडेट और अन्य प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10 बजे से विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे।