Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा के नवीन कलक्ट्रेट‌ के लिए सिटी बस का संचालन कल से, सुबह होगा उद्घाटन

City bus operation for the new collectorate of Almora from tomorrow, will be inaugurated in the morning अल्मोड़ा, 8 नवंबर 2022 । प्रतिवर्ष की भांति…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

City bus operation for the new collectorate of Almora from tomorrow, will be inaugurated in the morning

अल्मोड़ा, 8 नवंबर 2022 । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 नवंबर को राज्यस्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा।


राज्य‌ स्थापना दिवस यानि बुधवार से ही अल्मोड़ा बाजार से नवीन कलक्ट्रेट‌ के लिए नई सिटी बस का संचालन किया जाएगा।


अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भी आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।


उन्होने बताया कि “बुधवार 9 नवंबर को प्रातः 6:30 बजे से क्रॉस कंट्री रेस तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर नंदा देवी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक पहुंचेगी।

इसके बाद चौघानपाटा से ही प्रभारी मंत्री द्वारा अल्मोड़ा से नवीन कलेक्ट्रेट के लिए संचालित होने वाली सिटी बस का उद्घाटन किया जाएगा । इसके पश्चात 9:45 बजे शहीद स्मारक (शिखर होटल के समीप) पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद मंत्री द्वारा 10:30 बजे गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस अस्पताल में स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के शल्य चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन किया जाएगा। 11 बजे से नवीन कलेक्ट्रेट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।