बाल दिवस पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

अल्मोड़ा:- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। इस…

IMG 20181114 WA0048

अल्मोड़ा:- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ओपन थीम के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बबीता गैड़ा को प्रथम, रोहित गैड़ा को द्वितीय एवं हेमा पाण्डे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि मनीषा पांडे एवं हेमा पाण्डे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी को विद्यालय के शिक्षक नितेश काण्डपाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विनोद कुमार सिज्वाली, प्रियंका, गोधन सिंह, नितेश काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

IMG 20181114 WA0047

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25