अल्मोड़ा: लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू तहसील बग्वाली पोखर की रहने वाली वृद्ध महिला रमोती देवी की समस्या का समाधान हो ही गया है। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगी है वहीं विभाग ने उनका नाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल में भी शामिल कर दिया है, यानि अब आमा को नियमित पेंशन मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशील एवं त्वरित हस्तक्षेप दिखाते हुए जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
बताते चलें कि मीडिया के माध्यम से प्रकरण की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित महिला की वृद्धावस्था पेंशन शीघ्र स्वीकृत की जाए।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम रहा कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्त अभिलेखीय एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण की तथा रमोती देवी की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा दी गई।
पेंशन स्वीकृत होने पर वृद्धावमहिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनके प्रकरण का समाधान हुआ है।
आखिरकार च्याली- छानागोलू की आमा को मिल ही गई पेंशन, सीएम तक पहुंच गया था मामला
अल्मोड़ा: लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू तहसील बग्वाली पोखर की रहने वाली वृद्ध महिला रमोती देवी की समस्या…
