अयोध्या राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव, श्रद्धालुओं को मिलेगा अधिक समय

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ती संख्या में श्रद्धालुओं के मद्देनजर राम मंदिर में दर्शन…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ती संख्या में श्रद्धालुओं के मद्देनजर राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। अब अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय को बढ़ा दिया गया है, ताकि ज्यादा श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नए शेड्यूल के अनुसार बदलाव

6 फरवरी से राम मंदिर में दर्शन का समय अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। पहले की तुलना में अब अधिक समय तक दर्शन किए जा सकेंगे।

सुबह 4 बजे मंगला आरती होगी

सुबह 6 बजे श्रंगार आरती के साथ मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

दोपहर 12 बजे रामलला को राज भोग लगेगा, जिसके बाद भक्त फिर से दर्शन कर सकेंगे।

शाम 7 बजे संध्या आरती होगी और 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद रहेगा। इसके बाद दर्शन फिर से जारी होंगे।

रात 10 बजे शयन आरती होगी और फिर भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा।

नई टाइमिंग का उद्देश्य

राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का अवसर मिलेगा और भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।

पहले राम मंदिर में शयन आरती रात 9:30 बजे होती थी और सुबह 7 बजे मंदिर खोला जाता था, लेकिन अब दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है।